जहानाबाद, फरवरी 12 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के द्वारा गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 15 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित सात मामलों पर विचार किया गया और कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया। इस सुनवाई में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागीय प्राधिकारियों से जवाब-तलब किया। संबंधित प्राधिकारों की उपस्थिति में मामलों का संज्ञान लेकर जिला पदाधिकारी ने न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया गया। कुछ प्रकरणों में तकनीकी तथ्यों के गहन परीक्षण की आवश्यकता महसूस की गई। ऐसे मामलों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्राधिकारों को अगली सुनवाई में साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्...