जहानाबाद, मई 22 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोक शिकायत निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों का गुरुवार को डीएम अलंकृता पांडे के न्यायालय में विभिन्न प्रकार के अपीलीय मामलों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का समाधान किया गया। उनके समक्ष सुनवाई को कुल ग्यारह मामले प्रस्तुत किए गए। उन्होने सुनवाई के बाद सात मामलों को मौके पर निष्पादन कर दिया जबकि चार मामलों में विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए उसकी सुनवाई के लिए अगली तिथि का निर्धारण कर दिया। डीएम ने बताया कि लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित प्राधिकारों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो, इसके लिए विभागीय समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सुनवाई के दौरान सात मामलों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.