रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। लोक भवन में प्रवेश करने के लिए गुरुवार को लोगों की भीड़ देखी गई। स्कूल-कॉलेज में कक्षाएं खत्म होते ही छात्र-छात्राएं लोक भवन उद्यान का दीदार करने पहुंच रहे हैं। युवक-युवतियां परिसर में लगी गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के साथ फोटो, सेल्फी और रील बनाते नजर आ रहे हैं। परिसर में विभिन्न रंगों और डिजाइन वाले गुलाब आकर्षण का केंद्र हैं। जानकारी के अनुसार अबतक करीब 37,976 लोग उद्यान का भ्रमण करने पहुंच चुके हैं। गुलाब की खुशबू के बीच लोग आनंद महसूस कर रहे हैं। परिसर में लगभग एक हजार किस्मों के गुलाब लगे हैं, जिनमें हरा गुलाब, सोनिया, अखबार, लेडी एक्स, मुनमुन, पैराडाइज, ऐश्वर्या और मास्टर पीस जैसी कई प्रजातियां शामिल हैं। रुद्राक्ष और सिंदूर के पेड़ आकर्षण का केंद्र लोक भवन उद्यान में कई औषधीय पेड़-पौधे भी लगे ह...