अल्मोड़ा, मई 27 -- यहां मिशन इंटर कालेज में अंत:चेतना नाम से तीन दिनी चित्रकला प्रदर्शनी जारी है। मंगलवार को भी प्रदर्शनी देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। परंपरागत शैली पर आधारित प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। समकालीन चित्रों के साथ लोक परंपरा ऐपण को मूल रूप में चित्रित करने का भी प्रयास किया गया है। कार्यक्रम संयोजक, रंगकर्मी विमल सती ने एकल प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एकल चित्रकार प्रकाश पपनै की प्रदर्शनियां विदेशों में भी लग चुकी हैं। उनकी इस प्रदर्शनी से स्थानीय युवा चित्रकारों को भी प्रेरणा मिल सकेगी। सांस्कृतिक समिति भी इस प्रदर्शनी के आयोजन में सहयोग कर रही है। चित्रकार प्रकाश पपनै ने इसके लिए समिति का आभार जताया और भविष्य में भी इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित करने का भरोसा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.