गंगापार, जनवरी 28 -- कटहरा स्थित शिव इंटर कॉलेज में विकसित भारत मजबूत लोकतंत्र पर आधारित तीन दवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कनाडा की मानव शास्त्री प्रो बृंडा बेक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो अमित सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया धर्मेंद्र मौर्य मौर्य मौजूद रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुयोग पांडेय ने संविधान की सर्वोच्चता पर प्रकाश डालते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रो बृंडा बेक ने भारतीय लोक परंपरा एवं संस्कृति को मानव विकास की आधारशिला बताया। प्रो अमित सिंह ने लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया की आज जो कुछ दुनिया के देशों में हम नया खोजते है वह पहले से ही हमारी लोक परंपरा एवं संस्कृति का अंग है। खंड शिक...