देहरादून, सितम्बर 22 -- देवप्रयाग। नगर स्थित लोनिवि विश्राम गृह की सड़क सोमवार सुबह भरभराकर ढह गयी। इससे यहाँ दौरे पर आने वाले वीआईपी व अधिकारियों को ठहरने की समस्या बन गयी है। सड़क का मलबा राजमार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के ऊपर गिरा जिसकी चपेट में आने से यात्री बच गए। भारी बारिश से लोनिवि की इस सड़क पर दरारे आ गयी थी। विधायक विनोद कंडारी के निर्देश पर लोनिवि द्वारा दरारों को भरा भी गया था। सड़क का हिस्सा पुश्ते सहित टूटने से यहां लोनिवि विश्राम गृह में करीब छह वाहन भी फंस गए। इनमें देवप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने आई टीम का वाहन भी शामिल है। वहीं सड़क ढहने से धर्मपुर व पेट्रोल पंप क्षेत्र की जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इससे 70 से अधिक परिवारों , होटल आदि के सामने पेयजल की समस्या बन गयी है। वहीं प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.