शामली, मई 5 -- खोडसमा गांव में शुक्रवार को हुई बारिश के चलते सड़क किनारे बना नाला भरभराकर गिर गया था। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा किये गये कार्य का विरोध किया था। जिसकी खबर हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी गहरी नींद से जाग और रविवार सुबह ही मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया। ग्रामीण अभी भी नाले के गुणवत्ता की जांच की मांग पर अडे है। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद खोडसमा गांव के निकट बनी मुख्य सड़क के किनारे हाल ही में बना नाला ढह गया था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया था। साथ ही निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच की मांग की गई थी। हिन्दुस्तान अखबार ने शीर्षक खोडसमा मे नाले की दीवार गिरी,जॉच की मांग के साथ प्रमुखता से प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.