गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) पश्चिमी यूपी में जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में यह घोषणा की। बैठक में 26 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे। नवयुग मार्केट में लोक जनशक्ति पार्टी समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने की। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।इस मौके पर पवन वर्मा ने कहा विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक विधानसभा सीट पर उनकी पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। इसके अलावा जिला पंचायत चुनाव भी पार्टी की तरफ से लड़ा जाएगा। उम्मीदवारों की स...