फरीदाबाद, जनवरी 31 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले की मुख्य चौपाल पर लोक कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। शाम को प्रसिद्ध लोक गायक सौरव अत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तू राजा की राज दुलारी मैं सिर्फ लंगोटे वाला हु, यो म्हारा हरियाणा सहित अन्य गानों से समां बांधा और हरियाणवी लोक संगीत की छटा बिखेरी। सौरव अत्री ने अपने लोकप्रिय हरियाणवी गीतों की झड़ी लगा दी। उनके गीतों में हरियाणा की माटी की खुशबू, ग्रामीण जीवन की झलक और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संगम देखने को मिला। गायक ने अपनी गायकी के जरिए लोकभावनाओं को जीवंत कर दिया, जिससे पंडाल में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सौरव अत्री के जोशीले तरानों और मधुर संगीत का जादू दर्शकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.