हरदोई, नवम्बर 9 -- फ़ोटो 04-दहेलिया गांव में आयोजित गायत्री यज्ञ में आहुतियां डालते श्रद्धालु पिहानी, संवाददाता। दहेलिया गांव में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा में रविवार को श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण की कामना के साथ गायत्री मंत्रों की आहुतियां डालीं। मेवाराम राठौर ने सर्वतोभद्र वेदी पूजन किया। दीपक राठौर ने कलश व देवपूजन किया। शांतिकुंज से आई टोली नायक प्रणव शुक्ला ने गायत्री मंत्र की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि इससे विचारों में भी परिवर्तन आता है। यज्ञ श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, प्रज्ञा गीतों के माध्यम से टोली ने समाज सुधार का संदेश दिया। इससे पूर्व शनिवार की रात को प्रज्ञा पुराण कथा में टोली नायक प्रणव शुक्ला ने सत्संग के महत्व पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.