रांची, अप्रैल 21 -- रांची। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को होगा। इसकी तैयारी को लेकर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने सोमवार को मध्यस्थों के साथ डालसा सभागार में बैठक की। डालसा सचिव ने कहा कि लोक अदालत में वादों के निस्तारण में मध्यस्थों और अधिवक्ताओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की बात कही। साथ ही कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिवक्ता मध्यस्थ एलके गिरि, नीलम शेखर, ममता श्रीवास्तव, सेवा चक्रवर्ती, अमरेंद्र ओझा, प्रदीप कुमाक तिवारी समेत अन्य मध्यस्थ व विशेषज्ञ मध्यस्थ उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.