रायबरेली, अप्रैल 27 -- अमावां, संवाददाता। आगामी 10 मई को प्रस्तावित लोक अदालत को लेकर बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पॉलिटेक्निक शाखा पर एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य ने लोक अदालत से को लेकर जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । जागरूकता रथ जनपद के सभी ब्लॉकों में पहुंचकर लोक अदालत को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे वहीं अपर जिला जज ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कर्ज के मकड़ जाल में जकड़े हुए हैं, ऋण चुकौता नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जानकारी होने पर बकायदार लोक अदालत में पहुंचकर कर्ज का समाधान करा सकेंगे। एलडीएम रूपेश दुबे ने बताया लोक अदालत कमजोर वर्ग को राहत देने का काम करती है । इस मौके पर एएलडीएम आरती निगम, आरएम शैलेंद्र प्रताप सिंह, हरीश सिंह, चीफ मैनेजर नवीन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.