काशीपुर, दिसम्बर 13 -- जसपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 60 केसों का निस्तारण कर दो करोड़ पांच लाख 29 हजार 500 रुपये की वसूली की गई। पैनल अधिवक्ता संदीप शर्मा ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट जहांआरा अंसारी ने एनआई एक्ट के 21 केसों में दो करोड़ तीन लाख 84 हजार, एमवी एक्ट के 27 केसों में एक लाख 45 हजार 500 रुपये वसूले। इसके अलावा आठ अपराधिक, तीन घरेलू हिंसा, एक सिविल केस का भी निस्तारण किया गया। यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक रवि पांडे, पीयूष कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, संजय शर्मा, मुनेश कुमार, मनुज चौधरी, अजरूददीन, नितिन, अनिल जोशी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...