लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 8 मार्च को व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में होगा। लोक अदालत को लेकर 12 बेंचों का गठन किया गया है। प्रत्येक बेंच पर न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहेंगे, जो मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने में मदद करेंगे। इस अदालत में बैंकिंग विवाद, पारिवारिक मामले, भूमि विवाद, मोटर दुर्घटना मुआवजा दावे और अन्य दीवानी एवं आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी। लोक अदालत में बेंच संख्या एक पर वैवाहिक विवाद, पारिवारिक मामले और एसबीआई एवं पीएनबी से जुड़े विवादों का निपटारा किया जाएगा, दो नंबर बेंच पर दावा मामले, बीएसएनएल और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े विवाद देखे जाएंगे। इसी प्रकार बेंच 3 में अन्य बैंकिंग विवादों की सुनवाई, बेंच 4 में सीजेएम और एसीजेएम के द्वारा मामलों की सुनवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.