लातेहार, मई 10 -- लातेहार संवाददाता। लातेहार व्यवहार न्यायालय में शनिवार को पीडीजे मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। मौके पर उन्होंने लोक अदालत में जिला के न्यायिक पदधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं वादकारियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में वादों के निष्पादन से समय और पैसा दोनो की बचत होती है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने न्यायिक पदाधिकरियों, जिला प्रशासन और न्यायालय कर्मचारियों को लोक अदालत में उनके सक्रिय भागीदारी की सराहना की। राष्ट्रीय लोक अदालत में में प्री-लीटिगशन ...