उरई, फरवरी 9 -- उरई। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 14 मार्च को समस्त दीवानी न्यायालयों में किया जाएगा। इसमें राजस्व दीवानी से लेकर विभिन्न मामलों का निस्तारण होगा। अधिक से अधिक मामलों को नीयत कराने की अपील की है। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह कुशल मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोकअदालत में दीवानी, राजस्व, मोटर वाहन दुर्घटना और पारिवारिक, वैवाहिक, दाम्पत्य विवाद से संबंधित वादों के साथ ही श्रम वाद, विद्युत एवं जल के बिल से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, लघु एवं शमनीय आपराधिक वाद और धारा 138 एनआई एक्ट के अन्तर्गत चैक बाउन्स के मामले नियत किए जाएंगे। इनका निस्तारण परस्पर सुलह- समझौते अथवा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर किया जायेगा। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि प्री-लिटिगेशन स्कीम के अन्तर्गत मोबाइल ...