बगहा, मई 10 -- बेतिया,विधि संवाददाता। लोक अदालत की पहल से दोनों पक्षों की जीत होती है। इसमें किसी पक्ष की हार नहीं होती है। यह हमारी न्याय प्रणाली की एक अभिनव विशेषता भी है। उक्त बातें शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के उद्घाटन के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद नंदन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पारंपरिक न्याय व्यवस्था का विकल्प लोक अदालत दोनों पक्षों के जीत का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में सुलह की प्रवृत्ति व्यक्ति में पैदा हुए सकारात्मक सोच के कारण होती है। विवादों को प्रतिष्ठा मान लेना समाज हित में खतरनाक होता है। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि जनता कि अदालत की खासियत यह है कि यहां न्यायालय आपके समक्ष बैठ सुलह समझौता के आधार पर वादों का निपटारा करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.