पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 5500 सुलहनीय प्रकृति के लंबित मामले को चिह्नित किया गया है। इन मामलों के सभी पक्षकारों एवं पीड़ितों को संबंधित थाना के माध्यम से नोटिस भी भेजा गया है। वहीं पूर्ववाद के मामलों में राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी बैंक, बीएसएनएल से संबंधित लगभग 31000 बकायेदारों के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह बातें बुधवार को जिलाजज कन्हैयाजी चौधरी ने प्रचार वाहन को कोर्ट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि बीते 28 फरवरी से पक्षकारों के साथ प्री-काउंलिंग हो रही है। लोक अदालत के माध्यम से वादों के निपटारे के लिए व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में 15 पीठ का गठन किया गया है। वहीं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के लिए भी अलग से एक-एक पीठ बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.