गोरखपुर, दिसम्बर 2 -- गोरखपुर। महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने मंगलवार को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को मैन ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में लखनऊ मंडल के लोको पायलट/मेल एवं सहायक लोको पायलट/मेल युधिष्ठर मीना और मिथिलेश कुमार दास, छपरा स्टेशन पर वरिष्ठ तकनीशियन संतोष कुमार राम और इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर लोको पायलट/मेल रवि रंजन राजर्षि शामिल हैं। महाप्रबंधक ने सभी सम्मानित होने वाले कर्मचारियों से कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आगे भी इसी तरह से रेल हित में कार्य करते रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.