जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर। केंद्रीय मजदूर संगठनों की हड़ताल के समर्थन में लोको पायलट के समूह ने टाटानगर में गुरुवार को बैज लगाकर ड्यूटी किया। टाटानगर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के ब्रांच सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि कीताडीह रोड स्थित गार्ड-क्रू लॉबी के समक्ष गेट मीटिंग किया जाएगा। इधर रेलवे में सक्रिय अन्य यूनियन और संगठन के सदस्यों ने भी बजे लगाकर हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है। बताया जाता है कि रेलवे में हड़ताल को लेकर हर स्टेशन पर अधिकारी सतर्क थे। हड़ताल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से आया था। लेकिन लोको पायलट एवं अन्य ने आवश्यक सेवा होने के कारण हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...