औरैया, जनवरी 2 -- असिस्टेंट लोको पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ने पर टूण्डला से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। मालगाड़ी के लोको पायलट मुनीश कुमार कश्यप की यात्रा के दौरान अचानक हालत खराब हो गई, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ। बताया गया कि रास्ते में लोको पायलट को असहजता महसूस होने पर उनके साथी लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोलर सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से मालगाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से करीब ग्यारह बजे लोको पायलट को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने लोको पायलट का उपचार करते हुए आवश्यक जांचें कीं। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के...