बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। मंगलवार को लोको पायलट्स की हंगर स्ट्राइक 48 घंटा तक चली। जंक्शन, बरेली सिटी स्टेशन आदि लॉबियों के बाहर लोको पायलट ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को प्रदर्शन किया। दो दिनों से बरेली जंक्शन, बरेली सिटी आदि सभी लोको लॉबियों पर ट्रेन ड्राइवर अपनी मांगों के संबंध में हंगर स्ट्राइक कर प्रदर्शन कर रहे थे। ना तो कोई अधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचा। ना ही रेल मंत्रालय या रेल बोर्ड से कोई आश्वासन मिला। इसको लेकर संगठन में बेहद ही आक्रोश व्याप्त है। जंक्शन पर शाखा सचिव सोमवीर सिंह यादव और बरेली सिटी पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सुमन के नेतृत्व में स्ट्राइक और प्रदर्शन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.