धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता छठ एवं दीपावली पर्व को देखते हुए हुए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने शहर के तालाबों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने अमृत योजना के तहत हो रहे लोको टैंक तालाब सौंदर्यीकरण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब को छठ पूजा के लिए तैयार करने का निर्देश दिया। मंगलवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान तालाब के आसपास कचरा डंपिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे साफ करते हुए रास्ता को ठीक करने का निर्देश दिया। यहां से निकलकर नगर आयुक्त एवं नगर निगम अधिकारियों का दल बरमासिया तालाब पहुंचा, जहां स्थानीय नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नगर आयुक्त महोदय का स्वागत किया। लगभग आधे घंटे तक स्थल पर उपस्थित रहकर नगर आयुक्त ने नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। निगम द्वारा इस क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.