गिरडीह, जनवरी 13 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के पनियाय गांव में सोमवार देर रात विशुन मुर्मू की नव विवाहिता पत्नी सुरुजमुनी मरांडी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति ने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जबकि मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि सोमवार को पति और पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला ने गुस्से में जहर खाकर जान दे दी है। इधर लोकाय नयनपुर थाना की पुलिस उक्त घटना की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि तिसरी थाना क्षेत्र के मलूकचाल गांव के निवासी अरुण मरांडी की 20 वर्षीय पुत्री सुरुजमुनी मरांडी की 6 माह पहले पनियाय गांव के विशुन मुर्मू के साथ आदिवासी रीति रिवाज से शादी हुई थी। पिछले 6 माह से दोनों का दाम्पत्य जीवन खुशीपूर्वक चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.