हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। टोंडरपुर विकास खंड की नगरिया ग्राम पंचायत में लोकायुक्त के समक्ष की गई शिकायत में सचिव द्वारा अभिलेख न दिए जाने पर जिला विकास अधिकारी ने निलंबन के निर्देश दिए हैं। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया शिकायतकर्ता अमरीष कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी अरविन्द कुमार पर सरकारी धन के गबन, फोटो अपलोड कर भुगतान कराने तथा बिना नीलामी कराए कार्य कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस प्रकरण की जांच के लिए 29 जनवरी को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण एवं संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। जिला विकास अधिकारी ने बताया कई बार अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश के बावजूद पंचायत सचिव द्वारा अभिलेख प्रस्त...