रांची, फरवरी 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य में लोकायुक्त और अन्य संवैधानिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार को इस मामले की आंशिक सुनवाई हुई। इसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मंगलवार को विस्तृत सुनवाई निर्धारित की। पूर्व की सुनवाई में सरकार की ओर से बताया गया था कि लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए समिति के गठन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। सीएम से स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी कर लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस पर कोर्ट ने चार सप्ताह में नियुक्ति कर कोर्ट को सूचित करने का निर्देश दिया था। लोकायुक्त, महिला आयोग अध्यक्ष व अन्य पद रिक्त प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि सरकार की ओर से बार-बार एक ही बात लंबे समय से कही जा रह...