लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और उस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की जांचें आती हैं लेकिन राज्यपाल के पास ही रह जाती हैं और विधानसभा के पटल पर नहीं रखी जातीं। वह विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। माता प्रसाद पाण्डेय ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्या तहसील, क्या अधिकारी कहीं भी भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई जा रही। लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की जांच करने के बाद आख्याएं राज्यपाल के पास रखी रह गईं। विधानसभा के पटल पर आईं ही नही। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में लोकायुक्त अधिनियम का गठन हुआ लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा। लोकायुक्त ने चार आईएएस के खिल...