मऊ, मार्च 18 -- मऊ। जिला अस्पताल के सभागार में देवाश्रम का 14वां वार्षिकोत्सव एवं शव सम्मान दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में 2022 से अबतक लावारिस अस्थि कलशों को साक्षी मानकर उनका त्रिपिंडी श्राद्ध कराया गया। मुख्य अतिथि प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि देवाश्रम का उद्देश्य बहुत ही पुनीत है इसके विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी संस्था प्रदेश के हर जनपदों में स्थापित होकर कार्य करने लग जाए तो बहुत ही अच्छा होगा। जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय सारण छपरा के पूर्व कुलपति और देवाश्रम के प्रधान संरक्षक प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि लोकहित में जब कोई कार्य किया जाता है तो अभाव नहीं आता। बल्कि ऐसे व्यक्ति का प्रभाव समाज पर पड़ता है, तो सारी दिक्कतें अपने आप दूर होती चली जाती हैं। समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो लोकहित के कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.