रांची, नवम्बर 30 -- कांके, प्रतिनिधि। लोकहित अधिकार पार्टी का रांची जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह कांके स्थित प्रदेश कार्यालय में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में झारखंड के जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से गांव-गांव तक सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी के सिद्धांतों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राम और प्रेम साहू ने संयुक्त रूप से की, जबकि सूरज यादव और प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने संचालन किया। बैठक में रांची के अलावा खूंटी, हजारीबाग और गुमला जिले के पदाधिकारी शामिल हुए संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...