सासाराम, अक्टूबर 1 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वापसी हो गई है। लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय लड़कर एनडीए को हराने वाले पवन सिंह की वापसी पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने पहली प्रतिक्रिया दी है। कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा में वोटों का बंटवारा होने से एनडीए का नतीजे विपरीत आए थे। अब विधानसभा चुनाव में मगध और शाहाबाद के साथ ही बिहार के अन्य हिस्सों में भी एनडीए जीतेगा। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह की भाजपा में वापसी का स्वागत किया और कहा कि इससे एनडीए मजबूत होगा। उन्होंने कहा, लोकसभा में एनडीए का वोट बंट गया था, इसलिए बिहार में परिणाम हम लोगों के विपरीत आया। अब विधानसभा चुनाव में हम वो...