नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, (वि.सं.)। समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र सरकार से देश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन के जरिए ही सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा पेंशन योजना के माध्यम से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना लाने की घोषणा की है, लेकिन कर्मचारी आज भी आंदोलनरत हैं। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारी नहीं चाहते कि उनकी पूरी कमाई स्टॉक बाजार में लगा दी जाए। शेयर बाजार की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों और उनके परिवार के सुरक्षा की गारंटी है। सपा सांसद ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.