सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लोकसभा में गुरुवार को सांसद जगदंबिका पाल ने नियम 377 के तहत जिले के पिपरहवा से प्राप्त भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र अवशेषों के संरक्षण, उनकी वापसी व उन्हें उनके मूल स्थल सिद्धार्थनगर जनपद में प्रदर्शित किए जाने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिपरहवा से प्राप्त अवशेष पुज्यनीय धरोहर हैं। सांसद ने सदन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा इन एतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के अवशेषों को संरक्षित करने और उन्हें भारत वापस लाने के लिए किए गए सराहनीय एवं प्रयासों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि 1898 में सिद्धार्थनगर जनपद के पिपरहवा क्षेत्र में खुदाई के दौरान प्राप्त अवशेष न केवल भारत बल्कि विश्व भर के करोड़ों बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पूज्यनीय धरोहर हैं। करुणा, शांति, अहिंसा व मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.