भोपाल, मार्च 9 -- लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी सहित कई बड़े नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। सुरेश पचौरी ने हाल ही में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भी हिस्सा लिया था। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। सुरेश पचौरी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंह चुके हैं।   कांग्रेस के इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता सुरेश पचौरी के साथ विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।  मध्य प्रदेश भाजपा अध...