बुलंदशहर, मार्च 13 -- भाजपा के बुलंदशहर लोकसभा प्रभारी और एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जी जान से जुट जाएं। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन विधानसभा समिति कोर कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहीं। सांसद डॉ. भोला सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किया है। विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि डिबाई विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ने हमेशा जीत के रिकॉर्ड तोड़े हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, पालिकाध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संचालन नेत्रपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर लोकसभा सह प्र...