महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, निज संवाददाताभारतीय एकलव्य पार्टी के जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर मासिक बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आमजन को बताकर लगातार संगठन से ग्रामीणों को जोड़ते रहें। लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव में कार्यकर्ताओं को काफी मेहनत करना होगा। तभी जाकर पार्टी को सफलता मिलेगी। इस अवसर पर सुरेश सिंह निषाद, रामनयन निषाद, भोला सिंह निषाद, कैलाश सिंह निषाद, रामदेव निषाद, चिन्टू निषाद, राजकुमार निषाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...