रामगढ़, फरवरी 22 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना में बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए। बताते चले स्थानीय दुकानदारों ने सांसद को रेलवे के नोटिस थमाए जाने की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही सांसद जयंत सिन्हा बरकाकाना पहुंचे। जहां दुकानदारों ने सांसद को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। दुकानदारों ने विस्तार पूर्वक अपनी समस्याओं से अवगत करते हुए कहा कि हम सभी दुकानदारों का जीविकोपार्जन किए जाने का यही एकमात्र साधन है।पिछले 50 वर्षों से हम सभी दुकान व मकान बनाकर अपनी जीविका चलाते आ रहे हैं। सांसद जयंत सिन्हा ने लोगों को सांसद रतन चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान लोकसभा क्षेत्र की सभी लोगों के प्रति सम्मान है। उन्होंने बताया कि रांची से वाराणस...