देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने लोक सभा चुनाव को लेकर आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के कार्यों के निष्पादन हेतु व्यय प्रेक्षक नामित किया है। विधान सभावार सात अधिकारियों की तैनाती सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने विधानसभा रुद्रपुर 336 हेतु खण्डीय लेखाधिकारी नलकूप अनुरक्षण खण्ड, देवरिया संदीप कुमार, 337 देवरिया हेतु प्रखण्डीय, लेखाधिकारी, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, देवरिया प्रेम कुमार तिवारी, 338 पथरदेवा के लिए खण्डीय लेखाधिकारी, बाढ़ कार्यखण्ड देवरिया दिनेश पति त्रिपाठी, 339 रामपुर कारखाना हेतु सहायक प्रबन्धक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-मुख्य शाखा- देवरिया रौशन कुमार, 340 भाटपार रानी हेतु खण्डीय लेखाधिकारी, सिंचाई ...