रुद्रपुर, मार्च 19 -- खटीमा। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर विरिया शक्तिकेन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोक सभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।विरिया शक्तिकेन्द्र की बैठक में विधान सभा विस्तारक आलोक तिवारी ने शक्तिकेन्द्र की समीक्षा की। तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से समाज के लिए कार्य करता है।उन्होंने बूथ के पदाधिकारीयों को सक्रिय करते हुए की वोटर्स से संपर्क करने को कहा।विधान सभा के विस्तारक व शक्तिकेन्द्र के प्रभारी डॉ नवीन भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कमर कसते हुए भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का आह्वाहन किया ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए ह...