बेगुसराय, फरवरी 24 -- छौड़ाही। लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन द्वारा बूथों पर मूलभूत सुविधा व केंद्रीय पारा मिलिट्री फोर्स के आवासन हेतु स्थलों की जांच शुरू कर दी गयी है। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ रामपुकार यादव व थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने प्रखंड के 6 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शाहपुर पतला, अमारी, ऐजनी, छौड़ाही मटिहानी, गौड़ीडीह व उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिंदी सावंत में पारा मिलिट्री फोर्स के आवासन का जायजा लिया। साथ ही, विद्यालय के बूथों सहित फोर्स के आवासन स्थलों पर बिजली, शौचालय, पेयजल, रैम्प आदि का भी अवलोकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...