किशनगंज, जनवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर किशनगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंडो में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए आवश्यक पहल की मांग की है। भेजे गए पत्र के अनुसार किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापना की दिशा में वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव द्वारा सभी डीएम को पत्र लिखकर कॉलेज स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के अनुसार किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से भूमि का चयन कर संबंधित वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक विवरण प्रस्तुत कर दिया गया है। दिए गए पत्र के अनुसार यदि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थाप...