नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देने और आठ सदस्यों के निलंबन से नाराज विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने मंगलवार को ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपा है। नोटिस पर 118 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने महासचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी विपक्ष के नोटिस की जांच करें। सूत्रों के अनुसार, बिरला ने महासचिव को निर्देश दिया है कि वह इस नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करें। सचिवालय का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सदन में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, पार्टी के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और सचेतक मोहम्मद जावेद ने वि...