शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- एक ओर जिले में गर्मियों की तैयारी को लेकर विद्युत उपकेंद्रों पर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लाइन में लोकल फाल्ट के चलते घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही। दोनों जगह अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के रोजा विद्युत उपकेंद्र में नई बीसीबी पैनल लगाने के चलते शुक्रवार को करीब 12 बजे कार्य शुरू किया गया। हुए पैनल लगाने का कार्य शुरू होने से पहले ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। जिसके बाद देर रात करीब आठ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जबाव दे गए और पानी के लिए भी तरस गए। शाम होने के बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। लोगों को मोबाइल की टार्च से काम चलाना पड़ा। जेई अजय कुमार व एसडीओ आशीष मिश...