लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय के टैगोर पुस्तकालय के सम्मुख मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कुलपति प्रो मनुका खन्ना ने माल्यार्पण किया। इसके बाद डी एस डब्लू प्रो वी के शर्मा समेत अन्य शिक्षकों तथा रजिस्ट्रार डॉ भावना मिश्रा ने पुष्पांजलि दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर कुलपति प्रो मनुका खन्ना ने माल्यार्पण किया। सभी आचार्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्रों ने अपने को अपने श्रद्धा सुमन समर्पित किए। इन दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कुलपति ने प्रकाश डाला। हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.