प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हंसवाहिनी संस्था की ओर से 17 मई को लोकरंजन महोत्सव का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत कवि शैलेंद्र मधुर के गीत संग्रह का लोकार्पण व समाज में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विभिन्न क्षेत्रों की एक दर्जन विभूतियों को हंसवाहिनी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा, जिसमें हाथरस से प्रख्यात कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, उज्जैन के दिनेश दिग्गज, सिवान से सुनील कुमार तंग व नई दिल्ली उपेंद्र पांडेय जैसी शख्सियतें शामिल होंगी। संस्था की सचिव डॉ. आभा श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...