एटा, जुलाई 23 -- सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अतुल राठी, प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव वर्मा ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने एक शिक्षक, पत्रकार, वकील और स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाई। चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। इनका मूल नाम चंद्रशेखर तिवारी था। जब वह 15 वर्ष के थे उसे समय काशी में पहली बार शांत सत्याग्रह करने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिसे देखकर वह भड़क उठे। उन्होंने पुलिस वालों पर पत्थर फेंके। जिससे पुलिस ने पुणे उन्हें गिरफ्तार करके मजिस्ट...