मैनपुरी, मई 28 -- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारे देश में ऋषि-मुनियों और संतों के विचारों से जुड़ी ऐतिहासिक गाथाएं पूरी दुनिया में पढ़ी जाती हैं। ऋषियों के पराक्रम और उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत भारत की दुनिया में अलग पहचान है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास महिला शक्ति की पहचान है। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से ही इतिहासकारों को तत्कालीन सरकारों ने मनमर्जी से याद किया। समाज को नई दिशा देने वाली अहिल्याबाई के जीवन और उनके संघर्ष पर अधिक बात नहीं की गई लेकिन भाजपा सरकार ने माता के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे माता के जीवन की गाथा जन-जन त...