कोडरमा, मई 13 -- झुमरी तिलैया,निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मंगलवार को मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र सेविका समिति की झारखंड प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता, प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, उपाध्यक्ष नंद राय, स्कूल प्राचार्य आनंद मोहन, प्रभारी प्रचार्य मनोज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय स्कूल की आचार्य श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा कराया गया। स्वागत गीत के बाद नव नियुक्त प्राचार्य आनंद मोहन को प्रभारी प्राचार्य मनोज सिंह के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि शारदा दीदी जी को शर्मिष्ठा साहा के द्वारा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। मौके पर भैया बहनों के ...