अमरोहा, जून 1 -- भाजपा के संयोजन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर बाइक रैली निकाली गई। पाल समाज के संयोजन में मिनी स्टेडियम से रैली का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने बाबा विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया। मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला, जिपं अध्यक्ष ललित तंवर, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृतांत की जानकारी दी। इस दौरान ममता गुर्जर, अमित पाल, संजय पाल, अपूर्व पाल, रामपाल, कृष्ण पाल, ऋषिपाल नागर, गिरीश त्यागी, रमेश कलाल, हरज्ञान सिंह, विकास बाबू, विनीता सैनी, कमलेश सैनी, मिथिलेश सैनी, डा.के...