मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में गुरुवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का संयोजन रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने किया। कुलपति ने कहा कि लोकभवन और सरकार से जो भी निर्देश पत्र आये, उनका समय पर अनुपालन किया जाये। परीक्षा विभाग से लेकर लॉ विभाग तक को निर्देशों का जल्द अनुपालन करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पत्र समय पर संबंधित शाखा में भेजकर उसका निष्पादन और अनुपालन कराया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...