लखनऊ, मार्च 26 -- -विपुलम विदुषी सम्मान रुचि द्विवेदी, विपुलम युवा सम्मान पंकज प्रसून को मिलेगा लखनऊ, कार्यालय संवाददाता विपुलम फाउण्डेशन की ओर से वर्ष 2025 का विपुलम सम्मान देहरादून के गीतकार बुद्धिनाथ मिश्रा को दिया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष आत्म प्रकाश मिश्र ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर में जन्मे बुद्धिनाथ मिश्र गीत, निबंध, पटकथा और रिपोर्ताज जैसी विधाओं के विशेषज्ञ हैं। एक बार और जाल फेक रे मछेरे बुद्धिनाथ मिश्र के लोकप्रिय गीतों में से एक हैं। आत्म प्रकाश मिश्रा ने ताया कि इसके साथ ही विपुलम विदुषी सम्मान अयोध्या की कवियित्री रुचि द्विवेदी और विपुलम युवा सम्मान पंकज प्रसून को दिया जाएगा। बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन 31 मार्च को विपुल खण्ड-3 स्थित विपुलम पार्क में होगा। सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य डा...